200 मेगापिक्सल कैमरा और 7,600mAh बैटरी वाला iQOO 15R फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च

iQOO 15R News Hindi: iQOO एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO 15R भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 200MP कैमरा, 7,600mAh की दमदार बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आएगा, जो इसे यूथ और गेमिंग यूज़र्स के लिए खास बना सकता है।

भारत में लॉन्च डेट और कीमत

iQOO 15R भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। संभावित कीमत ₹45,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है।

डिस्प्ले

iQOO 15R फोन में 6.59 इंच एलटीपीएस ओएलईडी डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5000 तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 प्रोसेसर मिलता है। स्टोरेज के लिए फोन में 16GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए काफी बेहतर है। ये स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है।

ALSO READ: तुरंत खरीद लो Samsung का स्टायलस वाला फोन, मिल रहा पूरे ₹16000 सस्ता, Flipkart Sale!

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल हैं। सेल्फी के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

बैटरी की बात करें तो iQOO 15R में 7,600mAh की बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी बैटरी लाइफ लंबी होगी और चार्जिंग भी तेजी से हो जाएगी।

कंपनी ने इसमें 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो iQOO 15R आपके लिए एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है।

1 thought on “200 मेगापिक्सल कैमरा और 7,600mAh बैटरी वाला iQOO 15R फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च”

Leave a Comment