Jio की धांसू एंट्री क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में, कैसे खरीदें Jio Coin

JioCoin: भारत में Reliance Jio कंपनी का Jio Coin सुर्खियों में बना हुआ है। आपने भी एक ना एक बार तो इस Coin के बारे में सुना ही होगा। अब यूजर्स को जियोस्फीयर वेब ब्राउजर में नया ऑप्शन JioCoin के नाम से दिखाई दे रहा है। आखिर ये क्या है जियो क्वाइन? और इसकी कीमत कितनी है?


क्या है जियो क्वाइन? (What is Jio Coin)

JioCoin एक रिवॉर्ड-बेस्ड डिजिटल करेंसी है। जियो क्वाइन Reliance Jio का रिवॉर्ड टोकन है। जियो क्वाइन Polygon Blockchain पर तैयार किया गया है। Jio ने Polygon Labs के साथ मिलकर JioCoin टोकन लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है। लेकिन ये ऑप्शन स्मार्टफोन पर यूजर्स को दिखना शुरू हो गया है। JioCoin का यूज Reliance के विभिन्न सेवाओं, जैसे JioMart, Jio Mobile रिचार्ज, Reliance स्टोर पर शॉपिंग में होगा।

जियो कॉइन कैसे खरीदें? (How to Buy Jio Coin)

फिलहाल JioCoin को आप खरीद नहीं सकते है। आप इस Coin को कमा सकते है।

  • JioSphere ब्राउजर Android या iOS डिवाइस पर डाउनलोड करें।
  • Jio Mobile नंबर से साइन अप करें डिवाइस में।
  • साइन अप के बाद प्रोफाइल पर Click कर Jio Coin Wallet ऑप्शन को चुनें।
  • आप जैसे-जैसे JioSphere ब्राउजर का Use करेंगे, आपको JioCoin रिवॉर्ड्स के रूप में मिलना शुरू हो जाएंगे।

जियो कॉइन की संभावित कीमत (Jio Coin Price)

जियो कॉइन की आधिकारिक कीमत की बात करें तो कंपनी की तरफ से आधिकारिक कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग 43.30 रुपये प्रति टोकन हो सकती है। वहीं, समय के साथ इसकी मांग बढ़ने के साथ कीमत बढ़ भी सकती है.

Leave a Comment